फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   theift in shops

परवाणू खोखा मार्केट में तीन दुकानों में चोरी

Wed, 24 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Wed, 24 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
परवाणू की खोखा मार्केट में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर मोबाइल, जूते और कपड़ों पर हाथ साफ कर लिया है। सेक्टर एक में मंगलवार देर रात चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में खोखा मालिक भूषण ने बताया कि वह रात को लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह एक जान पहचान बाले व्यक्ति ने दुकान के ताला टूटने की सूचना फोन पर दी। साथ की दुकान के ताले भी टूटे हुए थे। बताया कि उसकी दुकान से लगभग 5000 रुपये का सामान गायब हुआ है। वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी दुकान से 12 मोबाइल गायब हैं, जिनकी कीमत करीब 22 हजार है। शत्रुघन ने बताया कि उसकी दुकान से जूते व टावल गायब हैं। रेहड़ी खोखा यूनियन के प्रधान डिशु कुमार ने बताया कि मार्केट में चौकीदार भी रखा हुआ है। इसके बावजूद चोरी की घटना हुई है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed