फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The sweet sample caught a positive

रिपोर्ट में खुलासा, दिवाली पर लोगों को खिला दी घटिया मिठाई

Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The sweet sample caught a positive
फेस्टिवल सीजन के दौरान जिला भर से मिठाइयों के नौ सैंपल अधोमानक निकले हैं। - फोटो : demo pic

फेस्टिवल सीजन के दौरान जिला भर से मिठाइयों के नौ सैंपल अधोमानक निकले हैं। इनमें खोया से बनी मिठाइयों के अलावा पनीर के भी सैंपल शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कारोबारियों को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कारोबारी फेल सैंपल की जांच खुद मनमर्जी की प्रयोगशाला से करवा सकता है। अन्यथा विभाग नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर देगा।

विज्ञापन


दीवाली, करवाचौथ और भाईदूज के दौरान भरे इन सैंपलों की रिपोर्ट आने से पहले कई उपभोक्ता इनका सेवन कर चुके हैं। हैरत की बात है कि स्वास्थ्य विभाग कह रहा है कि इस पूरे त्योहारी सीजन में नौ सैंपल भरे हैं और नौ के नौ ही फेल निकले हैं। कई मिठाइयों में धूल मिट्टी के कण तो कई में जरूरत से अधिक सिंथेटिक कलर का यूज हुआ है। सिंथेटिक कलर के अधिक सेवन से स्किन इनफेक्शन, थ्रोट इनफेक्शन और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


यहां के सैंपल निकले फेल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह ने त्योहारी सीजन के दौरान सोलन समेत नालागढ़ और बद्दी में कुल नौ सैंपल लिए गए थे, यह सभी सैंपल फेल निकले हैं। कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले माह दिवाली, धनतेरस, भाईदूज और अन्य त्योहारों पर सोलन शहर के माल रोड और नालागढ़-बद्दी रोड पर स्थित मिठाई की नौ दुकानों से विभिन्न मिठाइयों के सैंपल भरे थे। विभाग द्वारा सभी कारोबारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसमें 30 दिन के अंदर सभी कारोबारियों को जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निकली हैं खामियां
चमचम मिठाई में मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल यानी सिंथेटिक कलर अधिक पाए गए हैं। दुकानदारों द्वारा यह चमचम मिठाई को खूबसूरत बनाने के लिए उपयोग में लाई जाती है। पनीर और खोया में पाए जाने वाला फेट कंटेंट 35 प्रतिशत पाया गया। यह तय मानकों से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही लैब में जांच के बाद पेठे को बनाने में उपयोग होने वाली चीजें सब स्टैंडर्ड की पाई गई। लड्डू, बर्फी जैसी मिठाइयों में धूल और मिट्टी के आंश पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed