{"_id":"6a88b5457876c8b7da094bda","slug":"trolley-overturned-in-water-filled-pits-tractor-driver-saved-his-life-by-jumping-agra-news-c-421-1-sagr1012-15337-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पानी भरे गड्ढों में पलटी ट्राॅली, ट्रैक्टर चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पानी भरे गड्ढों में पलटी ट्राॅली, ट्रैक्टर चालक ने कूदकर बचाई जान
A tractor-trolley loaded with mustard overturned in deep potholes on the road.
Link Copied
सैंया। कस्बे के खेरागढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क के गहरे गड्ढों और जलभराव के चलते सरसों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हादसा करीब 10 बजे हुआ। बसेड़ी, राजस्थान निवासी पवन कुमार परमार अपने ट्रैक्टर में सरसों के बोरे लादकर शमसाबाद गल्ला मंडी जा रहे थे। सैंया फ्लाईओवर ब्रिज की सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उनमें भरे पानी के कारण ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे सरसों के बोरे सड़क पर बिखर गए। ट्रॉली पलटते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गनीमत रही उस दौरान पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना पर घटनास्थल से गुजर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने सड़क पर बने इन खतरनाक गड्ढों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की जनता को राहत देने के लिए जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।