फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The gunad element attack on person

नालागढ़ शहर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच

Tue, 21 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Tue, 21 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The gunad element attack on person

शहर के प्रवेशद्वार पर एक महिला और तीन लड़कियों से सरेआम गाली गलौच करने वाले को जब एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए रोका तो बवाल मच गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपी चला गया लेकिन कुछ देर बाद वह तलवारों डंडों जैसे हथियारों से लैस होकर आ धमका। विरोध करने वाले के पास पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मददगार का बाइक भी तोड़ दिया। व्यक्ति जान बचाकर एक घर में घुस गया। लेकिन हमलावर भी उसका पीछा करते हुए घर में घुस गए। इस दौरान आम लोगों के एकत्र हो गए तथा मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।    

विज्ञापन


बिलाल पुत्र असलम चौधरी वार्ड नंबर एक नालागढ़ ने पुलिस में शिकायत दी है कि नालागढ़ शहर के मुख्य द्वार पर आनंदपुर साहेब का सन्नी तीन लड़कियों और उनकी माता को गालियां दे रहा था। अभद्र व्यवहार कर रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने सन्नी को समझाने की कोशिश की तो वह इसके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगा और वहां से चला गया। एक घंटे के बाद वह अपने साथियों बिल्ला, सुभाष वर्मा, हरीश वर्मा आदि के साथ वहां आ पहुंचा।
विज्ञापन


तेजधार हथियारों से लैस इन सभी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका मोटरसाइकल भी तोड़ दिया। इसने वहां से भाग कर एक अन्य घर में घुसकर अपनी जान बचाई। यह सभी लड़के उसके पीछे उस घर में घुस गए और वहां पर जब लोग इकट्ठा होने लगे तो सन्नी के साथी वहां से भाग गए। सेतिन लोगों ने सन्नी को मौका-ए- वारदात पर पकड़ लिया और हथियार बरामद कर पुलिस के पास दे दिया। एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस भादसं की धारा 452, 323, 427, 34 आईपीसी की धारा के तहत नालागढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो घायल
नालागढ़ (सोलन)। मगनपुरा में दो बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों चालकों को चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी गांव कथोली तहसील ज्वाली जिला कांगडा वर्तमान में मगनपुरा में उद्योग में कार्यरत है। दर्ज शिकायत में उसने कहा कि जब वह मगनपुरा स्थित क्वार्टर के बाहर मेन रोड पर खड़ा था तो ढ़ेरोवाल ओमेगा फैक्ट्री की तरफ से आ रहे दोनों बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक चालक मूलराज घायल हो गया। दूसरे चालक तरसेम को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed