फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The drunk men caught in solan by assp

एएसपी की कार के आगे झूम झूमकर स्कूटर चलाकर मालरोड पहुंचा शराबी

Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The drunk men caught in solan by assp
सोलन के मालरोड पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले को पकड़ ले जाती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

शराब का सुरूर और वाहन की सवारी का मजा जब आपस में मिल जाए तो कौन पीछे से आ रहा है और कौन आगे जा रहा है, ख्याल किसे रहता है। तो ऐसे में चाहे कोई पुलिस अधिकारी ही पीछे क्यों न लगा हो, परवाह किसे! कुछ ऐसे ही वाक्या सोलन के मालरोड पर मुरारी मार्केट के पास सामने आया। हुआ यूं की चंबाघाट की तरफ से एएसपी सोलन की नीली बत्ती गाड़ी आ रही थी।

विज्ञापन


आगे-आगे एक स्कूटर को चालक काफी बलखाता हुआ चला रहा था। बीच-बीच में काफी खतरनाक तरीके से स्कूटर चला रहा स्कूटर राहगिरों के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता था। पीछे से आ रहे वाहनों को स्कूटर चालक पास भी नहीं दे रहा था। पुलिस का सरकारी वाहन मालरोड पर मुरारी मार्केट के पास पहुंचा तो पास मिला।
विज्ञापन


वाहन को स्कूटर के आगे खड़ा करके एएसपी सोलन ने बीट पर तैनात यातायात कर्मियों को बुलाया। जांच की तो पाया गया कि स्कूटर चालक नशे में धुत्त था। ऐसे स्कूटर  को यातायात पुलिस कर्मी सिटी चौकी तक लेकर गया और चालक को भी। बाद में पुलिस ने चालक का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटा है। साथ ही नियमों के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले का लाइसेंस रद्द करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक तरीके से कर रहा था ड्राइव
एएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी गाड़ी के आगे स्कूटर चालक खतरनाक तरीके से चल रहा था। राहगिरों के लिए उसकी ड्राइविंग खतरा पैदा कर सकती थी। वह नशे में था। लिहाजा मौके पर यातायात पर तैनात टीम को बुलाया गया। चालक का मेडिकल किया है। चालान काटा है। नियमों के तहत चालक का लाइसेंस रद्द हो सकता है।


नियम तोड़ने वालों पर हों सख्त कार्रवाई
आज किसी पुलिस अधिकारी की नजर ऐसे चालक पर पड़ गई। लेकिन भारी ट्रैफिक में अकसर सोलन मालरोड पर यातायात नियम टूटते हैं। लेकिन उन पर किसी की निगाह नहीं जाती। नो पार्किंग  जोन में सख्ती, तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की रोजाना सख्त कार्रवाई जरूरी है। इससे सड़क पर चल रहा आम आदमी सुरक्षित महसूस करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed