{"_id":"5752d2f64f1c1bbf481098bd","slug":"the-dead-body-of-employee-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के कर्मचारी का क्षत विक्षत शव बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनिवि के कर्मचारी का क्षत विक्षत शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट सोलन
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी का शव पुलिस ने संदिग्ध हालत में बरामद किया है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी का शव पुलिस ने संदिग्ध हालत में बरामद किया है। शव करीब बीस दिन पुराना बताया जा रहा है। हैरत इस बात की है कि इस कर्मचारी के लापता होने की कोई भी शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
एसएचओ हरी भक्त सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त लोनिवि में तैनात बेलदार रूपलाल के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक रूपलाल अक्सर बिना बताए अपनी बेटी के घर घुमारवीं जाता रहता था। परिजनों ने इस बार भी यही सोचा था कि वह बेटी के यहां गया होगा। लेकिन शव मिलने के बाद आज गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
शव दाड़लाघाट के घुमारो चांगरी जंगल में मिला। यह दो हिस्सा में बंटा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने फोन पर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दाड़लाघाट थाना प्रभारी हरिभक्त नेगी ने बताया कि कंकाल से कुछ ही दूरी पर एक जोड़ी चप्पल, एक पर्स और दवाई भी मिली है। इसमें पर्स के अंदर एटीएम कार्ड और फोटो तथा अन्य सामान भी मिला है। इससे स्थानीय लोगों ने फोटो को देखकर इसकी पुष्टि रूपलाल पुत्र नरोत्तम निवासी टुईरू के रूप में की। घुमारों क्षेत्र की सरस्वती देवी से शादी के बाद वह यहीं घर जवांई बनकर रहता था। लोनिवि में बतौर बेलदार काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है छानबीन
डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि नर कंकाल करीब 15 से 20 दिन पुराना लग रहा है। कंकाल के करीब से मिले सामान से हरिचंद ने नर कंकाल की पहचान अपने 52 वर्षीय पिता रूपलाल के रूप में की है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।