फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Six shed brunt in baddi

आग में आधा दर्जन झुग्गियों समेत वाहन जलकर राख

Tue, 25 Apr 2017 09:57 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
सोलन, बद्दी, ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Six shed brunt in baddi
गर्मी की दोहरी मार नंगल ऊपरला में झुग्गियों में रहने वाले तीन भाईयों के परिवार पर भारी पड़ी। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी की दोहरी मार नंगल ऊपरला में झुग्गियों में रहने वाले तीन भाईयों के परिवार पर भारी पड़ी। आग से इनकी सात झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ित तन पर पहने कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा पाए। इनकी एक बेटी की शादी तय हो गई थी। इसके लिए गहने और अन्य सामान बगैरा खरीद रखा था। यह भी आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा झुग्गियों के पास खड़ा एक मोटरसाइकिल भी जल गया।

विज्ञापन


 नालागढ़ उपमंडल के उपरला नंगल में तीन भाईयों की सात झुग्गियों में लगी आग में सब कुछ जलकर राख हो गया है। झुग्गियों में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े और गहने सब जल गए। रात में लगी इस आग को बुझाने में लोग जुटे रहे और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड नालागढ़ की टीम भी वाहन सहित मौके पर पहुंची। नालागढ़ उपमंडल के उपरला नंगल में सितार मोहम्मद, नजीर हुसैन और जाकिर हुसैन तीनों यहां झुग्गियों में परिवार सहित रहते हैं। इनकी यहां सात झुग्गियां थीं जिसमें अचानक आग लग गई। झुग्गियों के साथ मीर हजमा ने अपना बाइक खड़ा किया था वह भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ितों का कहना है कि उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार डीआर भाटिया ने कहा कि पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की है। समूचे नुकसान के आकलन की रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए पटवारी को आदेश जारी किए हैं। दमकल विभाग नालागढ़ के अग्निशमन अधिकारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायरमैन रामानंद और प्रेमलाल चालक बलविंदर सहित एक वाहन को लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से 10 लाख की क्षति हुई है। आसपास की 25 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालिक नगर में दो झुग्गियां जलीं
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के शिवालिक नगर में अचानक लगी आग से दो झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग बद्दी की चुस्ती से साथ लगती 120 अन्य झुग्गियों को जलने से बचा लिया है। इस आग की घटना में सरवण कुमार पुत्र सूरज निवासी गांव ढकारी, मुरादाबाद यूपी और लवी हसन पुत्र फिदा हुसैन निवासी गांव बरेली बदायूं यूपी की झुग्गियां जल र्गइं। इसमें उनका सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन अधिकारी बद्दी प्रकाश चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग से तीस हजार का नुकसान हुआ है। साथ लगती झुग्गियों को जलने से बचा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed