{"_id":"589dff974f1c1b865237c356","slug":"school-bus-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के राजपुरा गांव में शुक्रवार सुबह विद्यार्थियों को स्कूल ले जा रही एक बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक स्कूली छात्रा और चालक को चोटें आई हैं। हादसे के वक्त बस में करीब पच्चीस बच्चे सवार थे। सभी बाल-बाल बचे गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार बच्चों, औरतों और ड्राइवर को निकाला गया। 108 एंबुलेंस को फोन कर घायल छात्रा और चालक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अवकाश के दिन भी स्कूल लगा था। घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी से बस चलाने के कारण हुई। बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता दुली चंद निवासी राजपुरा तहसील नालागढ़ ने कहा कि वह सुबह अपने खेतों में काम कर रहा था। करीब पौने नौ बजे राजपुरा की तरफ से एक बस आई। यह बस गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना की थी। चालक बस को तेज रफ्तारी से चला रहा था। चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
इससे बस पलट गई। बस में काफी बच्चे और कुछ औरतें बैठी थीं। थाना प्रभारी नालागढ़ कमल ठाकुर ने बताया कि बस चालक हरदीप सिंह पर लापरवाही और तेज रफ्तारी से बस चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे में 12 वर्षीय प्रिया को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। जबकि अन्य बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कंडक्टर भी मौजूद नहीं था। शुक्रवार को रविदास जयंती पर अवकाश होने के बावजूद बच्चों को स्कूल बुलाया गया था। स्कूल कैंपस से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही हादसा हो गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। बच्चों को सही सलामत देख माता-पिता ने राहत की सांस ली। घटना के बाद नायब तहसीलदार नालागढ़ ने स्थल का जायजा लिया।