{"_id":"3d0cd6d084af061a7a04a2218064fc15","slug":"policemen-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त पंजाब पुलिस के दो जवानों ने जमकर मचाई हुड़दंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त पंजाब पुलिस के दो जवानों ने जमकर मचाई हुड़दंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस के दो जवानों ने नशे में धुत्त होकर नालागढ़ में हुड़दंग मचाया। दोनों नशे में इस कदर धुत्त थे कि उन्हें यह तक पता नहीं था कि वो हिमाचल में हैं या पंजाब में। यहां तक कि एक जवान ने तो अपनी पगड़ी और कमीज तक उतार दी और बीच सड़क में वाहनों को रोकने व पंजाबी गीत गाने लगा। इनके हंगामे को देख वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना दभोटा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों जवानों को हिरासत में लिया और मेडिकल करवा हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस के अनुसार नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर ढाणा के पास पंजाब पुलिस के दो जवान बीच सड़क में शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचा रहे थ। चलते वाहनों को रोक ऊंची आवाज में गाने गा रहे थे। यह दोनों जवान पंजाब के जिला रोपड़ में पुलिस लाइन में तैनात हैं। इनमें एक हेड कांस्टेबल प्रकाश कुमार व दूसरा कांस्टेबल अशोक कुमार है। बताया जाता है कि प्रकाश कुमार पहले भी शराब पीकर हुड़दंग मचाने के मामले में चर्चा में रहा है। पुलिस ने इन दोनों को मामला दर्ज करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि ढाणा के उपप्रधान धर्मपाल की सूचना पर दोनों जवानों को हिरासत में ले लिया है। बाद में उन्हें निजी मुचलका पर रिहा कर दिया गया।