{"_id":"56eff84e4f1c1b027df14d24","slug":"pak-baloon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान खुशहाल रहे के नारे लिखे गुब्बारे मिले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान खुशहाल रहे के नारे लिखे गुब्बारे मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
साई पंचायत के बिशियां ब्राहमणा गांव में सफेद, नीले और हरे रंग के गुब्बारे एक कपड़े के साथ मिले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई पंचायत के बिशियां ब्राहमणा गांव में सफेद, नीले और हरे रंग के गुब्बारे एक कपड़े के साथ मिले हैं। इस पर उर्दू में पाकिस्तान पाकिस्तानी खुशहाल रहे लिखा था। सुबह एक शिक्षक ने सैर के दौरान इन गुब्बारों को पड़े देखा। इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन और पुलिस को इस बारे जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बिशियां ब्राह्रमणा निवासी पीईटी बलदेव सिंह सुबह सैर करने के लिए गांव के साथ लगते जंगल की ओर गया। उसने वहां गुब्बारे पड़े देखे। इसकी सूचना पंचायत प्रधान उर्मिला देवी, मेहरचंद और उपप्रधान सोहन लाल को दी।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान के पति मेहर चंद ने बताया कि सफेद, हरे और नीले रंगे के 25 गुब्बारे थे। इसमें 6 गुब्बारों की हवा निकल गई थी। 19 गुब्बारे भरे हुए थे। इन गुब्बारों के नीचे पीले रंग का एक कपड़ा था जिस पर लाल रंग से लिखा था पाकिस्तान, पाकिस्तानी खुशहाल रहे। यह किसी पेंटर से लिखा था।
विज्ञापन
गैस और कपड़े की होगी जांच
मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिकेश मीणा ने बताया कि हो सकता है कि यह कहीं से उड़कर आए हों। इसकी जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है, इसकी जांच के लिए इन्हें जुन्गा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में देखा जाएगा कि यह कपड़ा कहां बना है और गुब्बारे में कौन सी गैस भरी है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी शामिल रहेगा कि यह गुब्बारे किसी स्थानीय लोग ने अफवाह फैलाने के लिए तो नहीं फेंके हैं।