{"_id":"577cf7824f1c1b93477fa130","slug":"one-men-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौत
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला हाइवे पर परवाणू से लगभग 4 किलोमीटर दूर कश्यप ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हाइवे पर परवाणू से लगभग 4 किलोमीटर दूर कश्यप ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परवाणू में एक फैक्ट्री में बतौर कर्मचारी काम करता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 8.45 पर परवाणू पुलिस को सूचना मिली की कश्यप ढाबे के पास एक युवक गाड़ी की चपेट में आ गया है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। उसे ईएसआई अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की पहचान 18 वर्षीय कमलेश गुप्ता निवासी गांव सनपुरवा जिला गंधबा (झारखंड) रूप में की है। युवक परवाणू के सेक्टर-6 में स्थापित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। बताया जा रहा है की मृतक दत्यार गांव में अपने भाई के साथ रहता था और बुधवार सुबह वह दत्यार गांव से परवाणू ड्यूटी करने आ रहा था। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन