{"_id":"8fc39ccb5a9bd6593deae5ce0eb8d3cb","slug":"one-arrested-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी पुलिस ने खरड़ से पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी पुलिस ने खरड़ से पकड़ा उद्घोषित अपराधी
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत बद्दी में मामला दर्ज है। यूपी के जिला मुरादाबाद के कासिमपुर गांव का रहने वाला नेमपाल ऊर्फ नानका को पुलिस ने पंजाब के खरड़ के दाउ माजरा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार नेमपाल पर चोरी व देसी कट्टा रखने का आरोप है। आरोपी ने बद्दी के जुड्डी खूर्द से केबल तार चोरी की थी। 17 नवंबर 2015 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पीओ सेल के प्रभारी सतपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पंजाब के खरड़ से आरोपी को दबोचा। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन