{"_id":"586e8a824f1c1bb61e158f69","slug":"men-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई ने पकड़ी आग, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजाई ने पकड़ी आग, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/अर्की।
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोखड़ी गांव में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अर्की अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोखड़ी गांव का माठु राम अपने शाम अपने घर को आया। रात को उसने अपने कमरे में हीटर आन किया और सो गया। इसी दौरान उसने जो रजाई अपने ऊपर लेने की कोशिश की तो वह हीटर के ऊपर गिर गई तथा रजाई में धुआं निकला और आग पकड़ ली। धुआं उठता देख परिवार वाले आए और उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। उसे रात्रि को ही अर्की अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है । डीसीपी नरवीर राठौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।