फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   medicine sample failed

पांच कंपनियों के दवाई के सैंपल फेल

Mon, 11 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 11 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
medicine sample failed

दवा बनाने वाली पांच कंपनियों के सैंपल फेल हुए है। इसमें बीबीएन की तीन दवा कंपनियां हैं। बद्दी में गले व छाती के इंफेक्शन तथा एंटीबायोटिक दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। ड्रग कंट्रोलर ने इन सभी कंपनियों को नोटिस जारी करके उस बैच की दवाई को बाजार से दवाई उठाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की यूनाइटेट बायोटेक कंपनी में तैयार होने वाली रोक्सीटेक दवाई का चेन्नई में सैंपल लिया गया। जो निर्धारित मानकों पर सही नहीं उतरा है। बद्दी की भटोली कलां स्थित जीजी न्यूटिशयंज कंपनी में तैयार होने वाली एंटीबायोटिक दवा के सैंपल भी गाजियाबाद में फेल हुए हैं। इसके अलावा बद्दी की गलफा लैबोट्रीज कंपनी में तैयार होने वाली ओडी जोक्स दवाई के सैंपल भी असम में फेल हुए हैं। यहां के ड्रग कंट्रोलर ने इसका सैंपल लिया था। बद्दी के अलावा ऊना की एक कंपनी में तैयार होने वाली सिरोलिमस टेबलेट  व सिरमौर की इसकोन रेमडीज कंपनी में तैयार होने वाली दवाइयों के सैंपल भी फेल हुए हैं। इन दवाइयों के सैंपल मानकों के आधार पर सही नहीं पाए गए हैं। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग ने सभी पांचों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। इन सभी कंपनियों से इस बैच की दवाई बाजार से उठाने के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed