फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   JE Beat by two person in solan

रास्ते को लेकर जेई से मारपीट, दंपति के खिलाफ केस

Tue, 06 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 06 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
JE Beat by two person in solan

वार्ड नंबर एक में रास्ते को लेकर जमकर विवाद हुआ। शिकायत पर मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम ने काम रुकवाने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि नगर परिषद की सड़क पर चिनाई करा रहे दंपत्ति आपे से बाहर हो गई।

विज्ञापन


हालात बिगड़ता देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। उधर नगर परिषद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर परिषद सोलन के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार पाल ने कहा कि कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि नगर पालिका द्वारा बनवाए रास्ते पर कोई ईंटों की चिनाई कर रहा है। नप की टीम जब मौके पर इंस्पेक्शन करने पहुंची तो पाया गया कि वहां चिनाई हो रही है। चिनाई करवाने वालों को रोकना चाहा तो बात बिगड़ गई। इस दौरान बहसबाजी हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। नप के जेई ने मारपीट और गाली गलौच के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई के मुताबिक गौतम बुद्ध बिहार में मजदूरों से नगर पालिका द्वारा बनवाए रास्ते पर ईंटों की चिनाई बिना कमेटी की परमीशन से करवाई जा रही थी। रोकने की कोशिश की तो मारपीट की तथा गाली-गलौच की गई। उधर एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा  दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद को सूचना मिली थी, लेकिन टीम मौके पर पहुंची। नप के कार्य के दौरान जेई और मजूदरों को डराया धमकाया और मारपीट की गई। इसे लेकर पुलिस थाना में शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण किसी सूरत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

पांच लोगों ने एक को धुना
सोलन। शाम को घर लौट रहे व्यक्ति पर पांच लोगों ने हमला करके उसे जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना सोलन में कुंदन सिंह ठाकुर गांव बेर की सेर डाकघर चंबाघाट तहसील और जिला

सोलन ने शिकायत दर्ज की है कि शाम को जब वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में उसके साथ पांच लोगों ने लोहे की रॉड के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बथालरा में अवैध शराब पकड़ी
सोलन।  बथालग में पुलिस टीम ने अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस को सूचना मिली थी हेमचंद गांव गलोग में अपनी रेहड़ी में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना के आधार पर व्यक्ति की रेहड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 9 बोतलें अवैध देशी शराब बरामद की हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सड़क हादसे में एक घायल
कसौली (सोलन)। सड़क हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस थाना कसौली में सूचना मिली कि क्यारटु/नथान में एक गाड़ी सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी। इसमें चालक लच्छीराम निवासी शक्तिनगर सोलन और गुरचरण सिंह निवासी जाड़ला डाकघर कक्ड़हटटी को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए पीएचसी चंडी भेजा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed