{"_id":"57fccfb54f1c1b2b7a28ecb1","slug":"in-pickup-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप खाई में लुढ़की, पत्नी की मौत, पति घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप खाई में लुढ़की, पत्नी की मौत, पति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागा के पास एक पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार दंपति में पत्नी की मौत हो गई। पति को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि चालक साइड की खिड़की खुली थी। हादसे के दौरान चालक टूटी खिड़की से बाहर गिर गया और बच गया। महिला गाड़ी में ही फंसी रहीं। पुलिस ने वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका की शिनाख्त निर्मला पत्नी प्रकाश गांव भालग पीओ कंधार अर्की के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 8 से 10 बजे के बीच हुआ। प्रकाश निवासी बलाग अर्की अपनी पत्नी निर्मला के साथ घास लाने गया था। बागा के पास रोगघाटी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
चालक की साइड वाली खिड़की खुली थी जिस कारण वह गाड़ी से बाहर गिर गया। साथ बैठी उसकी पत्नी गाड़ी में ही फंसी रही और 500 फीट नीचे जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राईवर प्रकाश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अर्की अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा।
विज्ञापन
डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर राठौर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे में निर्मला (36) की मौके पर ही मौत हो गई है। उसके पति को मामूली चोटें आई हैं। दंपति का बेटा दसवीं और बेटी जमा दो में पढ़ती है।