{"_id":"589b53264f1c1b905237a26b","slug":"house-on-theift-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के आभूषणों और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के आभूषणों और नकदी ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो ,सोलन।
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबौण क्षेत्र के कैलाश नगर में चोरों ने एक ट्रांसपोर्टर के किराए के मकान के ताले तोड़ लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार शिमला एक रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक जताने गया था। मकान ट्रांसपोर्टर ने भतीजे के हवाले छोड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके साक्ष्य जुटाए हैं और मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
प्रभावितों के मुताबिक तीन लाख से अधिक के आभूषण और 70 हजार नकदी की चोरी हुई है। उधर, सोलन में एक के बाद एक चोरी की वारदातों से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शिकायत में प्रभावित विनय ठाकुर ने कहा है वह पांच साल से रबौण में किराए के मका में रह रहे हैं। वह घर के सदस्यों के साथ शिमला में अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर उसके घर शोक जताने गए थे। घर में सिर्फ उनका भतीजा मौजूद था। जो शाम को पड़ोस में ही अपने दोस्त के घर खाना खाने चला गया। जब रात 11:30 बजे वह वापस घर आया तो घर का ताला टूटा पाया। इसकी जानकारी उसने फोन पर अपने मामा को दी। मामा ने तुरंत सपरूण चौकी में फोन कर चोरी की घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर घर का निरीक्षण किया। चोरी घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्टर परिवार समेत रात 1:30 बजे वापस सोलन लौट आए।
विज्ञापन
सोलन में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले सोलन में फाइनांस कारोबारी पिता-पुत्र को गन प्वाइंट पर किडनैप करने का मामला सामने आया था। वहीं, सुबाथू में आईएसआईएस के पोस्टर, नारे और बाद में सोलन शहर में तीन दुकानों में चोरी की वारदातों के बाद भय का माहौल बना हुआ है। ट्रांसपोर्ट ने बताया कि वह रबौण में रोमधारी निवास कैलाश नगर में पिछले पांच सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं। उनके परीवार में उनकी पत्नी के अलावा उनका पुत्र और भतीजा रहता है। भतीजा उनके साथ उनके कारोबार में हाथ बंटाता है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना वाले दिन भी जब वह अपने परिवार समेत शिमला गए थे तो चोरी का पता सबसे पहले उनके भतीजे को ही लगा। कारोबारी ने बताया कि घर से ज्वेलरी और नकदी के साथ-साथ एटीएम कार्ड और अन्य कई जरूरी बैंक के कागज भी गायब हैं।