फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fine

फर्जी बिल पर लाया सामान पकड़ा, दो लाख पनेलिटी

Fri, 26 Feb 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 26 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
fine
बद्दी पुलिस ने डीएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में भुड्ड बैरियर नाके के दौरान एक रेडिमेड गारमेंट से भरा ट्रक पकड़ा। इसमें बिल फर्जी पाए गए। ट्रक चालक ने हिमाचल का टैक्स भी नहीं भरा था। ट्रक में साढ़े पांच लाख रुपये का माल भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक को सीजकर आबकारी एवं कराधान विभाग के सपुर्द कर दिया। विभाग ने ट्रक के संचालकों को दो लाख रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

 बद्दी पुलिस ने शुक्रवार तड़के ढाई बजे भुड्ड बैरियर पर नाका लगा रखा था। इस दौरान नालागढ़ की ओर से एक ट्रक पीबी 13एबी-8526 आया। पुलिस ने उसे रोका और उसके बिल की जांच की तो पाया कि ट्रक पंजाब की ओर से आया था और बिल पर यह नहीं लिखा था कि जाना कहां है।
विज्ञापन

  यही नहीं जिस पार्टी को माल जाना था उसका टिन नंबर भी नहीं था। पुलिस ने जब ट्रक चालक से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने में असमर्थ रहा। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि जब इस ट्रक को पकड़ा तो चालक ने जो बिल दिखाए और पूरी तरह से फेक थे। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि ट्रक चालक ने टैक्स भी नहीं भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  हिमाचल के दभोटा बैरियर से भी यह बड़ी आसानी से पार कर गया। उन्होंने ट्रक को सीज करने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग के सपुर्द कर दिया।
आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ देवकांत खाची ने बताया कि बिल में सामान का विवरण तो कर दिया है लेकिन कुछ मुख्य कालम नहीं भरे थे। कंपनी का नाम भी नहीं था। यह ट्रक कहां जाना था, इसका भी कोई पता नहीं था। इस पर विभाग ने दो लाख रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed