फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   farma Industries brunt in baddi

बद्दी के फार्मा उद्योग में आग से पांच लाख का नुक्सान

Mon, 01 Aug 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Mon, 01 Aug 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
farma Industries brunt in baddi
बद्दी औद्योगिक शहर के नंदपुर में एक फार्मा उद्योग में बिजली के शार्ट सर्किट के बाद लगी आग से पांच लाख का सामान जल गया - फोटो : demo pic

बद्दी औद्योगिक शहर के नंदपुर में एक फार्मा उद्योग में बिजली के शार्ट सर्किट के बाद लगी आग से पांच लाख का सामान जल गया। शार्ट सर्किट के समय उद्योग में काम चल रहा था। आग लगने से उद्योग में जहरीला धुआं फैल गया।

विज्ञापन


उद्योग में कार्यरत करीब 30 कामगारों ने भवन से भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर बाद 3:10 बजे हुआ। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग बद्दी ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन


आग उद्योग के पहली मंजिल में रखी ड्रॉयर मशीन में लगी। यहां दवा बनाने के लिए पाउडर के साथ आईसो प्रोपाइल एल्कोहल को मिलाया जाता है। इस एल्कोहल में आग से उद्योग के भीतर जहरीला धुआं फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने के बाद सीओटू से भरे वाहन और सांस लेने की विशेष किट को प्रयोग के लिए लाना पड़ा। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार, डीडी ठाकुर ने बताया कि उद्योग में आग लगने से पांच लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed