{"_id":"57502c724f1c1b436610962f","slug":"deadbody-recoverd-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्द पुल के नीचे से शव बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल्द पुल के नीचे से शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के बार्डर पर बद्दी पुलिस ने एक शव बाल्द नदी पुल के नीचे से बरामद किया है
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बार्डर पर बद्दी पुलिस ने एक शव बाल्द नदी पुल के नीचे से बरामद किया है। पुल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। इसके बाद बद्दी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के साथ पुलिस को पहचान संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से यह व्यक्ति पुल के नीचे ही अपना बसेरा बनाकर रह रहा था। लोगों को इसने अपना नाम अरविंद बताया था। टोल बैरियर से 50 मीटर की दूरी पर ही यह पुल है। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस व्यक्ति ने शराब का सेवन किया था तथा दमे का मरीज था।