फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   crime

मंदिर से छत्र और नकदी चोरी

Mon, 14 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 14 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime
चायल (सोलन)। चायल के बांजणी क्षेत्र में शरपाल देव के मंदिर में एक चांदी का छत्र व नकदी चोरी हो गई। मामले की सूचना पुजारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मंदिर करीब 50 परिवारों का कुल मंदिर है।
जानकारी के अनुसार चायल के बांजणी क्षेत्र के करीब 50 परिवार के लोगों के कुल मंदिर में रविवार रात चोरों ने चांदी का छत्र व नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। जब सोमवार की सुबह पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचा तो उसने मंदिर का ताला टूटा पाया और मंदिर से छत्र व दान पेटी में से नकदी गायब पाई। दान पेटी में छह महीने की नकदी थी। इसे साल भर में एक बार गिना जाता है।
विज्ञापन


पुजारी ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। कंडाघाट थाने के कार्यकारी प्रभारी यशवंत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर करीब तीन हजार के छत्र व नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कभी भी इस मंदिर में इस तरह की घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर यहां के लोगों की आस्था का प्रतीक है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि कुल देव मंदिर में चोरी करने वाले शातिरों के बारे जल्द जल्द से पता किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed