फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   car hit man, died

तेज रफ्तार कार ने रौंदा राहगीर, मौत

Thu, 05 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)।
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)। Updated Thu, 05 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
car hit man, died
accident shimla

अंबुजा उद्योग के गेट के सामने एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल को पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 बीबीएन में राहगीर को हिट कर फरारी का पिछले डेढ़ माह में यह पांचवां मामला है। जानकारी के अनुसार किसी भी मामले में पुलिस हिट एंड रन के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यहां तक इन मामले में आरोपियों की पहचान तक पुलिस नहीं कर सकी है। वहीं, मृतक ट्रक चालक की पहचान कुलवंत सिंह उम्र 30 साल पुत्र जीत सिंह गांव ककराला थाना रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार बुधवार देर शाम ट्रक चालक कुलवंत अंबुजा सीमेंट गेट के बाहर खड़ा था। इसी बीच एक कार उसे हिट करने के बाद मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोग कार के नंबर को भी नहीं पढ़ सके। उनके अनुसार कार हिट करने के बाद पंजेहरा की ओर भाग निकली। जहां से वह पंजाब राज्य की सीमा में चली गई।
विज्ञापन


घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने चालक को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में सुबह पांच बजे चालक की मौत हो गई। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। मामले को जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed