फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car Felldown in kashlog in arki

कश्लोग में कार खाई

Tue, 22 Nov 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 22 Nov 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Car Felldown in kashlog in arki
कराड़ाघाट कश्लोग संपर्क मार्ग पर एक मारुति कार गहरी खाई में जा गिरी। - फोटो : demo pic
कराड़ाघाट कश्लोग संपर्क मार्ग पर एक मारुति कार गहरी खाई में जा गिरी। घटना सोमवार देर रात की है। दुर्घटना में चालक सहित अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। दोनों ही टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कराड़ाघाट कश्लोग संपर्क सड़क पर सोमवार रात एक मारुति कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार की खाई में आवाज सुनकर स्थानीय लोग खाई तरफ पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को देकर बचाव कार्य में जुट गए। इतने मेें पुलिस और 108 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।
विज्ञापन


चालक प्रकाश चंद निवासी कशोग को मामूली चोटें आई हैं। वह अर्की अस्पताल में दाखिल है। कृष्ण दत्त बंबेलि और भुवनेश्वर पजिणा को अधिक चोटें आने के कारण शिमला आइजीएमसी रेफर किया है। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की तलाश में दर
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में झुग्गियों में जीवन बसर कर रहे एक प्रवासी कामगार की नाबालिग लड़की पंद्रह दिन पहले नाटकीय ढंग से गायब हो गई। लड़की का पिता अपना कामकाज छोड़कर जगह-जगह उसे ढूंढ रहा है। पीड़ित का कहना है कि महिला थाना बद्दी में भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह परिवार झाड़माजरी आया था और यहां एक उद्योग में काम कर रहा था। पंद्रह दिन पहले उसकी बेटी घर से सामान लेने गई लेकिन वापस नहीं आई। उसे शक है कि उसकी नाबालिग लड़की को साथ लगते उद्योग में कार्यरत एक लड़का बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। शक जताया कि यह युवक उसकी नाबालिग लड़की को बेच भी सकता है। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि अगर इस कामगार की लड़की गायब हुई है तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed