{"_id":"a1010f004c4db6c7288965b35ef6e917","slug":"budget-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएनडीए के बजट में चार गुना बढ़ोतरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबीएनडीए के बजट में चार गुना बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के विकास के लिए गठित बीबीएनडीए का बजट दस करोड़ से बढ़ाकर 45 करोड़ कर दिया है। इससे इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में गति आएगी।
अब बीबीएनडीए सिर्फ नक्शे पास करने तक सीमित न होकर अब औद्योगिक क्षेत्र के साथ सटे गांवों के समग्र विकास में भी सहयोग कर रही है।
बीबीएन की 70 सड़कों की बीबीएनडीए अब तक रिपेयर करवा चुका है। कई गांवों में स्ट्रीट लाइट सुविधा मुहैया करवाई गई है। नक्शे पास करने की प्रक्रिया को आनलाइन कर दिया है।
अब उद्यमी आसानी से देख सकता है कि उसकी फाइल किस स्तर पर रुकी है तथा उस पर किस तरह के आबजेक्शन लगे हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए हर काम ऑनलाइन किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्रों से सटे गांवों के लोग यह तक देख सकते हैं कि उनके गांवों को आने वाले सड़क कहां तक बनी है। बीबीएनडीए के सीईओ एवं आईएएस ललित जैन ने कहा कि बीबीएन के विकास की गति और तेज की जाएगी।
विज्ञापन
ठोस कचरे से तैयार
होगी अब बिजली
बीबीएनडीए ने शुरू की नई पहल
मुंबई की संस्था से चल रही बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बेकार में पड़े ठोस कचरे से अब बद्दी शहर की कई गलियां रोशन होंगी। ठोस कचरे से बिजली तैयार करने के लिए केंदूवाला में प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसके लिए बीबीएनडीए ने मुंबई की एक संस्था से संपर्क किया है। यह संस्था यहां ठोस कचरे से बिजली तैयार करने की तकनीक बीबीएनडीए को मुहैया करवाएगी। केंदूवाला में बद्दी क्षेत्र का कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद यहीं पर दिनभर कूड़े से बिजली तैयार की जाएगी।
रात को फिर पूरे बीबीएन क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट इसी बिजली से जलेगी। सभी उद्यमियों को फैक्टरी के गेट पर कूड़ेदान रखने की हिदायत दी गई। फैक्टरी से मिलने वाले कूड़ा स्वयं बीबीएनडीए उठाया कर केंदूवाला तक ले जाएगा। यहां कूड़ा ठोस कचरा निष्पादन संयंत्र तक पहुंचेगा तथा इसके बाद बिजली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सीईओ एवं आईएएस ललित जैन ने कहा कि इस प्लान को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
मार्च तक पूरे होंगे
40 करोड़ के काम
सोलन। आईएस अधिकारी ललित जैन ने कहा कि झाड़माजरी के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम लगा दिया है। मार्च तक 40 करोड़ के विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। गौ माता की रक्षा के लिए सभी गौशाला को निशुल्क दवाइयां मुहैया करवाई जा रही हैं। उद्योगों से पुराने कंप्यूटर विभिन्न स्कूलों को दिए जा रहे हैं। लोदी माजरा में विनसम कंपनी की सीएसआर के सहयोग से सोलर लाइट लगाई गई है। अब यह लाइट ढेला तक लगाने का प्रावधान किया है। बीबीएन में 11 सुलभ शौचालय, पार्क, चौक विकसित किए हैं। ठेकेदारों का आधिपत्य रोकने के लिए ई टेंडरिंग शुरू की है। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कार्य में गुणवत्ता लाई जाएगी। पहाड़ी शैली में बीबीएन में वर्षा शालिका बनाई जा रही है।