फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bick under found young boy dead body

पुलिस गुमटी के पीछे बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव

Tue, 20 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Tue, 20 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
bick under found young boy dead body

शहर के सबसे पाश इलाके कोटलानाला चौक के पास पुलिस गुमटी के पीछे एक युवक का शव उसके ही बाइक के नीचे दबा मिला है। सुबह सैर करने वालों की नजर बाइक पर पड़ी। जब ध्यान से देखा तो युवक नीचे दबा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लिया। संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने पर सवाल उठता है कि यह हादसा है या हत्या, पुलिस जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवक की पहचान सोहन लाल उम्र 30 निवासी शिल्ली के रूप में की है। बताया जा रहा है कि युवक वहीं पास में एक निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का काम करता था। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी सोलन अमित शर्मा ने भी घटनास्थल पर
विज्ञापन


पहुंचकर जांच की। इस दौरान युवक के कुछ साथियों से भी पूछताछ की गई। एसएचओ सदर हंस राज ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव पर किसी तरह के चोटों या मारपीट के निशान नहीं है। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह बाइक गिरी है, वहां गिरना मुश्किल है। चर्चा है कि किसी ने युवक को मारकर वहां फेंक दिया और उसके ऊपर बाइक भी फेंक दी। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि जिस भवन में वह काम कर रहा था उसी के सामने वह बाइक लगाता था। हो सकता है कि रात को नशे में धुत्त होकर वह बाइक को मोड़ रहा हो जिससे वह लुढ़क गया हो।


पुलिस गुमटी के ठीक पीछे की यह घटना हुई है। पाश इलाका होने के कारण यहां पुलिस की गश्त भी सख्त है। इसके बावजूद आसपास काफी रिहायशी और कॉर्मिशयल भवन हैं, लेकिन बाइक गिरने की आवाज किसी ने नहीं सुनी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed