{"_id":"1dc435600b04424fdca6d360b2548d04","slug":"beaten-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने दुकान में घुस कर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों ने दुकान में घुस कर की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी में दीप गैस एजेंसी चलाने वाले एक व्यक्ति की तीन युवकों ने दुकान में घुसकर जम कर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके फोरचूनर गाड़ी के शीशे तोड़ कर उसके बंपर को नुकसान पहुंचाया। बाद में उसे जान से मारने धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पुुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दीप गैस एजेंसी के संचालक गुरदीप सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को देर सायं साढ़े सात बजे जब वह अपनी दुकान पर था तो खापड़ी संडोली का बलबीर, साजन व दीपक उसके दुकान में आकर उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते ही मारपीट करने लगे। यही नहीं दुकान के बाहर खड़ी उसके फोरचूनर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद पत्थर मार कर उसकी गाड़ी का बंपर भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुरदीप ने पुलिस को बताया कि इससे पहले ही बलबीर व दीपक ने उसके साथ मारपीट की। वह थाने में मामला दर्ज कराना चाहता था, लेकिन थाने के बाहर काफी संख्या में लोग होने से वह डर कर वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 451, 427 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन