फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accident

सोलन में तीन सड़क हादसे, तीन की मौत

Sat, 20 Feb 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 20 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
accident
जिला सोलन में तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो हादसों में अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटनाएं दाड़लाघाट के बाघल होटल और सोलन के देहूंघाट के पास पंच परमेश्वर मंदिर के करीब हुईं। एक अन्य दुर्घटना परवाणू में हुई है। इसमें मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा राहगीर के ट्रक की चपेट में आने से हुआ है। पुलिस ने मंडी जिले के रहने वाले चालक को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा एक
दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला-मंडी एनएच पर देर शाम एक स्कूटर सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा बाघल होटल के पास हुआ। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र नरपत राम निवासी ध्यानपूर छिब्बर के रूप में हुई है। वह स्कूटर पर दाड़लाघाट से अपने घर की तरफ जा रहा था और किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338, 304ए के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा दो
परवाणू(सोलन)। ट्रक की चपेट में आकर एक राहगीर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। लाश की स्थानीय ईएसआई अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा है। जयहिंद पुत्र रंजीत निवासी यूपी की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वह परवाणू के साथ लगते कामली गांव में रहता है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज में उसने कहा है कि वह जब परवाणू मार्केट से अपने घर कामली आ रहा था तो टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक ट्रक के पास कुछ लोग इकट्ठा थे और ट्रक के पिछले पहिये से खून बह रहा था और एक व्यक्ति घायल अवस्था में वहां पड़ा था। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृतक घोषित कर दिया गया। इसमें ट्रक चालक पन्ना लाल पुत्र कर्म सिंह निवासी करसोग जिला मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा तीन

सोलन। देहूंघाट से पंचपरमेश्वर मंदिर के पास एनएच 22 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। पुलिस ने मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप पुत्र स्व. लक्ष्मण दास निवासी खील का मोड कुम्हारहट्टी के रूप में की है। युवक कुम्हारहट्टी से सोलन की ओर आ रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ रामनारायण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed