फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accident

कार की चपेट में आने से तीन घायल

Fri, 19 Feb 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 19 Feb 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
accident

विज्ञापन
झाड़माजरी हरिपुर मार्ग पर हिल व्यू के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार समेत पैदल चल रही दो महिलाएं जख्मी हो गईं। जख्मी हालत में तीनों को झाड़माजरी के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां से बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
 हादसा वीरवार देर शाम को हुआ। बीटेक का छात्र निपुण ठाकुर कार लेकर हरिपुर की ओर से बद्दी आ रहा था। यूपी के बदाऊं निवासी रामभजन बाइक पर सवार होकर हिल व्यू जा रहा था।
विज्ञापन

  हिल व्यू से थोड़ा पहले कार और बाइक की टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। कार चालक बाइक से टकराने के बाद पैदल चल रही दो महिलाओं से भी टकरा गई। दोनों महिलाएं को भी चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कार चालक निपुण ने सभी घायलों को अपनी कार से झाड़माजरी स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया।
  यहां एक महिला को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, वहीं कलावती अभी अस्पताल में दाखिल है। बाइक चालक रामभजन के सिर में चोट लगने पर उसे पीजीआई रेफर किया है।

 कार चालक ही उसे लेकर पीजीआई गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक निपुण ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरोटीवाला पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed