फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला के गले से चेन खींच भागे बाइक सवार

नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला के गले से चेन खींच भागे बाइक सवार

Wed, 30 Jan 2019 06:54 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 30 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला के गले से चेन खींच भागे बाइक सवार
चेन स्नेचिंग - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी चुहूवाल में दो बाइक सवार 62 साल की एक महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन खींचकर रफ्ूचक्कर हो गए। इस वारदात के बाद क्षेत्र में लोग सहम गए हैं और एक बार फिर चोर लुटेरों के सक्रिय होने से लोग सकते में आ गए हैं। बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने एक महिला से किसी के घर का पता पूछा और उसका ध्यान इधर-उधर होते ही उन्होंने उसके गले में डाली सोने की चेन को उड़ा लिया है।

महिला ने शोर मचाया और आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। समीप ही खड़े एक शख्स ने महिला के शोर मचाने पर बाइक का नंबर पढ़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नंबर सही ढंग से नहीं पढ़ सका। हालांकि पुलिस को मंदिर के पास वाली सीसीटीवी फुटेज मुहैया हो गई है जिस पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी चुहूवाल में माया देवी नाम की एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और महिला के पास जाकर किसी के घर का पता पूछने लगे। इस पर महिला ने उस पते की जानकारी न होने की बात कही और तुरंत एक युवक ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन खींच ली और बाइक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। महिला के पुत्र रमन शर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने तुरंत ही पुलिस को दी और चुहूवाल मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उन्हें दी है ताकि उनकी जल्द ही धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही ये लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed