{"_id":"5be18975bdec2269a5529ad7","slug":"91541507445-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में आग से निपटने के लिए छह हाइड्रेंट अभी भी खराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन शहर में आग से निपटने के लिए छह हाइड्रेंट अभी भी खराब
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। दिवाली सुरक्षित हो इसकी जिम्मेदारी शहरवासियों पर भी रहेगी। शहर में आग बुझाने के लिए लगाए गए हाइड्रेंट पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं। छह हाइड्रेंट में तो पानी ही नहीं हैं और हाइड्रेंट ऐसे हैं जो अवैध कब्जों की वजह से दब चुके हैं। भीड़ भरे बाजार में बने इन हाइड्रेंट से समय पर पानी निकाल पाना मुश्किल होगा। अग्निशमन विभाग ने खराब हाइड्रेंट के संबंध में नगरपरिषद को शिकायत भेजी थी। लेकिन नगर परिषद ने अभी तक इन्हें दुरुस्त करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
इस वजह से आपात स्थिति में यदि आग लगती है तो शहरवासियों को बचाना अग्निशमन विभाग के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। अग्निशमन विभाग ने दिवाली से पूर्व शहरवासियों से संभलकर पटाखे चलाने व सुरक्षित दिवाली मनाने का आह्वान किया है। दिवाली के त्योहार को लेकर कुछ ही समय शेष बचा है। इसी के साथ ऐसे में आगजनी की घटना होने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अगर कोई आगजनी की घटना होती है तो उसे काबू करना बेहद मुश्किल होगा। हालांकि सोलन में विभाग के पास 26 हाइड्रेंट हैं। इनमें से छह बिल्कुल बंद हैं जबकि अन्य बीस में से कुछ अवैध कब्जों की भेंट चढ़ गए हैं। खराब हाइड्रेंट ऐसे स्थानों पर हैं जहां पर रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग सोलन के सब फायर ऑफिसर राजा राम भागटा ने बताया कि शहर में खराब पड़े छह हाइड्रेंट के बारे में नगर परिषद को सूचित किया जा चुका है जिससे लोगों को कोई समस्या न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग हाइड्रेंट की मेंटेनेंस नहीं करता है जिसके बारे में नगर परिषद को बताया है।