{"_id":"5b85798842c7924675343405","slug":"91535474056-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशहर में बीडीसी सदस्य की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामशहर में बीडीसी सदस्य की करंट लगने से मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार(सोलन)। नालागढ़ विकास खंड व रामशहर थाना के तहत उखु पंजल गांव की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीडीसी सदस्य ममता देवी उर्फ मधु 32 वर्ष पत्नी वीरेंद्र कुमार दिन में करीब 1 बजे अपने घर पर जब दूध वाली मशीन (मधानी) लगाने लगी तो मशीन में करंट आ गया व ममता उसमें बुरी तरह झुलस गई। करीब 2 बजे ममता के परिजन उसे सिविल अस्पताल कुनिहार लाए। डॉ. रोहित शर्मा ने ममता का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी। पोस्टमार्टम से मौत की असली वजह का पता चल जाएगा। शुरूआती जांच में परिजनों ने इसे हादसा बताया है और महिला की मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन