{"_id":"5b02f1764f1c1bd5408b6fb9","slug":"91526919542-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, युवक की मौके पर मौत
Updated Mon, 21 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नेशनल हाईवे बद्दी-नालागढ़ पर एक युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। नालागढ़ की ओर बाइक पर जा रहे एक युवक को अज्ञात कंटेनर ने टक्कर मारकर कुचल डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसका सिर वाहन के टायरों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार अमरीक खान (18) पुत्र खलील मोहम्मद निवासी गांव डाडीकानियां नालागढ़ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने इसकी बाइक को खेड़ा के पास टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और वाहन का टायर उसके सिर पर चढ़ गया। युवक जमा एक कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।