{"_id":"5a919f864f1c1bb5568b5b64","slug":"91519492998-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में कार और ट्रक की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मपुर में कार और ट्रक की टक्कर, दो घायल
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। कालका शिमला हाईवे पर धर्मपुर बाजार से लगभग 300 मीटर आगे ऑल्टो कार और ट्रक में टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। ऑल्टो कार में दो लोग सवार थे। दोनों को गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को गाड़ी से उतार कर स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें सोलन अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान देवेंद्र शर्मा (52) सुघंदा अपार्टमेंट सोलन और बालकृष्ण (48) धर्मपुर के रूप में हुई है। दोनों लोग किसी कार्य से सोलन जा रहे थे कि अचानक कालका की और से आ रहे ट्रक ने टककर मार दी। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन