{"_id":"5a46737a4f1c1b0d698c4e7d","slug":"91514566522-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़-बद्दी हाइवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़-बद्दी हाइवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर पीरस्थान में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। घायलावस्था में उसे 108 एंबुलेंस में अस्पताल में उपचार देने लाया गया था लेकिन घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गुरदयाल सिंह पुत्र कपूरू राम निवासी गांव डाडीकानियां तहसील नालागढ़ ने कहा कि वह शुक्रवार सुबह पीरस्थान पार्क के पास था तो देखा कि मुख्य मार्ग पर सड़क में एक बाइक सीएच 01 बीजे 8282 और साथ में ही खून से लथपथ एक युवक गिरा पड़ा है। इसे एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा अज्ञात वाहन के चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ है। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार दो बाइक टकराए, चार घायल
बददी (सोलन)। बद्दी के वर्धमान चौक में तेज रफ्तार दो बाइकों की हुई आमने सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दिलबर सिंह ने बताया कि वह और सुरजीत, सुनील कुमार की बाइक पर एटीएम से पैसे निकालने के लिए बद्दी गए थे। वर्धमान स्पीनिंग मिल के पास एक अन्य मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें उन तीनों समेत दूसरी बाइक का चालक बिटटू घायल हो गया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।