{"_id":"596e3c1a4f1c1bd07a8b46a3","slug":"91500396570-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़लाघाट में फर्जी कॉल कर एटीएम से उड़ाए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाड़लाघाट में फर्जी कॉल कर एटीएम से उड़ाए एक लाख
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट (सोलन)। शातिरों ने फर्जी कॉल के जरिये एक युवक के खाते से एक लाख 83 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत दाड़लाघाट थाना में दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की पहचान देवराज पुत्र जीत राम निवासी दाड़ला के रूप में हुई है। देवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक दाड़लाघाट में है। शनिवार को इनको दो दूरभाष नंबरों से फोन आए तथा फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक मुख्यालय से बोल रहा है। सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका एटीएम जल्द ही बंद होने वाला है, उसे चालू रखने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
देवराज ने फोन करने वाले की बातों में आकर खाते और एटीएम से जुड़ी पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद उसके खाते से पैसे कटने के संदेश मोबाइल पर आने शुरू हो गए। देवराज के अनुसार पहले पांच-पांच हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 20-हजार रुपये निकलने लगे। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ उसने तुरंत बैंक में फोन कर एटीएम ब्लॉक करवा दिया। लेकिन तब तक शातिर पीड़ित को एक लाख 83 हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पीड़ित की शिकायत के बाद बैंक ने उसका एटीएम बंद कर दिया है।
बैंक उपभोक्ता खुद भी रहें सतर्क : डीएसपी
डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को अपने एटीएम की जानकारी किसी से भी साझा नहीं करनी चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ऐसा कोई फोन आता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या बैंक प्रबंधन को दें।