{"_id":"59ca7f714f1c1bc1538b48c4","slug":"81506443121-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल से डिटेल पूछ खाते से उड़ाए 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कॉल से डिटेल पूछ खाते से उड़ाए 60 हजार
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक व्यक्ति से फर्जी फोन काल के जरिये एटीएम की जानकारी हासिल कर उसके खाते से शातिरों ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रदीप कुमार पुत्र समरजीत पाल निवासी गांव कल्याणपुर, तहसील बददी ने बताया कि वह एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता है और उसे किसी ने फर्जी कॉल करके उसके खाते संबंधी डिटेल पूछी और बाद में मालूम हुआ कि उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ऐसे किसी भी फर्जी फोन पर किसी को अपनी डिटेल न दें।
विज्ञापन