फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की पुलिस ने कुसुम्पटी से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

अर्की पुलिस ने कुसुम्पटी से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

Fri, 07 Sep 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अर्की पुलिस ने कुसुम्पटी से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। धोखाधड़ी के एक मामले में भगौड़े करार अभियुक्त को अर्की पुलिस ने कुसुम्पटी से पकड़ा है। अभियुक्त की पहचान भागमल निवासी नेरवा के रूप में हुई है। डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भागमल भादंसं की धारा 407 के एक मामले में आरोपी था। वह लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने भागमल को भगौड़ा करार दिया।


इसके बाद पुलिस अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने छह सितंबर को भागमल में घर में रेड डाली और उसे दबोच लिया। जब पुलिस उसे अर्की ला रही थी तो अभियुक्त ढली के पास पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे कुसुम्पटी से दोबारा गिरफ्तार किया है। अमित शर्मा ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को अर्की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed