{"_id":"5af86aeb4f1c1be2408b4f8c","slug":"61526229739-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में युवक पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में युवक पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर
Updated Sun, 13 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड नंबर 2 निवासी युवक चेतन शर्मा पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चेतन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके बाजू, टांग और पीठ पर गहरे जख्म हुए हैं। चेतन शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस हमले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हमलावर मारुति कार में सवार थे। इन्होंने पहले बाइक को टक्कर मार दी और उसके बाद चेतन शर्मा पर हमला कर दिया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।
विज्ञापन