{"_id":"5a9ec5db4f1c1b462c8bb8b5","slug":"61520354779-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र को धमकाया, रिवालवर दिखा दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता पुत्र को धमकाया, रिवालवर दिखा दी जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
revolver
सोलन। पैसों के लेन देने को लेकर हुए विवाद के बाद तीनों लोगों ने बेटे और पिता को पीट डाला। इस झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शहर के बीच हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं। मामला करीब 70 लाख रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद इसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।
यह वारदात एक सोसायटी के कार्यालय में हुई। तीन हमलावरों में से दो की पहचान हो गई है और तीसरे की खोज जारी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में चंद्रपाल अग्रवाल निवासी लोअर बाजार सोलन ने बताया कि वह अपने बेटे अमित के साथ अपनी सोसायटी के कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान तेजवीर और सोनू उर्फ सोहन लाल तथा एक अन्य व्यक्ति आया। यह जिला जींद और करनाल के रहने वाले हैं। तीनों ने उन्हें कहा कि उनके 70 लाख रुपये लौटा दें। इस पर जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो तीनों ने उसके बेटे अमित के साथ मारपीट की और तीसरे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने से वहां लोग एकत्रित हो गए तो तीसरा अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।