{"_id":"5c7ff174bdec22143c033e3d","slug":"51551888756-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लोकेशन से धरे गए अपहरणकर्ता, बच्ची भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लोकेशन से धरे गए अपहरणकर्ता, बच्ची भी बरामद
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। तीन महीने पहले किसी बात को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने तैश में आकर अपने कामगार को साथ में लेकर अपहरण जैसी वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी नालागढ़ और बद्दी के आसपास ही चक्कर काटते रह गए। आरोपियों के कहीं भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए। पुलिस आरोपी के माता-पिता के पास पंजाब के बुंगा साहिब तक भी जा पहुंची, जहां से फोन करवाकर उसे साढ़े पांच साल की बच्ची को छोड़ने के लिए कहा गया। जिस पर बच्ची को उन्होंने वहीं पर छोड़ना चाहा, जहां से उसे अगवा किया था। लेकिन पुलिस यहां पहले से ही मुस्तैद थी और पुलिस के बिछाए जाल में आरोपी फंस गए। इस प्रकार पुलिस ने इस बच्ची को छुड़वाया और आरोपियों को भी धर दबोच लिया।
मुख्य आरोपी मुकेश ने पुलिस को बताया है कि उसने गणेश से पैसे लेने हैं। इसके चलते उसने उसकी बच्ची का अपहरण किया है। लेकिन, गणेश इस बात को सिरे से नकार रहा है कि उसने कोई पैसे देने है। उसने बताया कि दो-तीन माह पहले कहासुनी हुई थी और झगड़ा भी हुआ था। पुलिस जांच में जुट गई है।
आरोपी मुकेश के माता-पिता बुंगा साहिब में रहते हैं और डीएसपी नालागढ़ चमन लाल उनके पास पहुंचे थे। जहां से उन्होंने मकान मालिक से मुकेश को फोन करवाया और कहा कि वह बच्ची को छोड़ दे, जिस पर मुकेश बच्ची को नालागढ़ के चले वालों के पास बाइक पर वापस लाया और यहां से पुलिस ने उसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में मोबाइल लोकेशन और पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा बताए गए दो-तीन माह पहले के झगड़े की जानकारी से सहायता मिली। इसी एंगल से पुलिस ने जांच की और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सही सलामत बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।