फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   टैंपों की टक्कर से चौकीदार बाइक सवार की हुई मौत

टैंपों की टक्कर से चौकीदार बाइक सवार की हुई मौत

Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर किशनपुरा में हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर किशनपुरा के पास एक टैंपों और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंपों को लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि मृतक बद्दी तहसील में बतौर चौकीदार काम करता था। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नरेश कुमार पुत्र परमानंद निवासी गांव किशनपुरा ने बताया कि वह रात 8:30 बजे दोस्तों के साथ किशनपुरा बस अड्डे पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर बद्दी की ओर जा रहे दयालचंद को टैंपो ने टक्कर मार दी। दयाल चंद वाहन सहित सड़क पर गिर गया। नरेश ने अपने साथियों की मदद से घायल को सीएचसी बद्दी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने टैंपों के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


136 चालान काटकर वसूला 40 हजार जुर्माना
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी की मनचले वाहन चालकों और सार्वजनिक स्थलों पर धुएं के छल्ले उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ऐसे 136 चालान काटकर मौके पर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 133 चालान काटे और कई वाहनों का मौके पर चालान काटकर 39,500 रुपये का जुर्माना वसूला। कई चालानों पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने के लिए तीन चालानों से 500 रुपये जुर्माना वसूला है। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed