फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शादी समारोह में हुई मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज

शादी समारोह में हुई मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज

Thu, 30 Nov 2017 09:56 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में हुई मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज
crime scene
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल नालागढ़ के कौंआवाली के एक शादी समारोह में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। शादी समारोह में डीजे पर लोग नाच गा रहे थे, शादी जश्न अपने पूरे शबाब पर था लेकिन दो गुटों में इसी दौरान झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायतों पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज मामले में नरेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव सकेडी जागीर डाकघर जोघों तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह कौंआवाली में विवाह में शामिल होने गया था। डीजे पर नाच रहे लोगों को देख रहा था कि इतने में जगदीश निवासी गांव रतयोड़ ने किसी डंडे जैसी चीज से इसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे इसके सिर से खून बहने लगा। क्रॉस केस दर्ज करवाते हुए जगदीश राम पुत्र स्व. प्यारे लाल निवासी गांव रतयोड़ डाकघर दभोटा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह अपने परिवार सहित कौंआवाली में अपने किसी रिश्तेदार के लड़के की शादी में गया था। यहां डीजे लगा हुआ था और यहां लड़के नाच रहे थे। रात को तीन लड़के आए किसी नुकीली चीज से इसके सिर पर प्रहार कर दिया। बाद में इसे मालूम हुआ कि शादी में नरेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव सकेडी डाकघर जोघों ने उसे चोट मारी थी। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed