फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सड़क हादसों में एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसों में एक की मौत तीन घायल

Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत तीन घायल
noida car accident
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हो गए। पहले मामले में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे हादसे में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने पर तीन युवकों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर परमजीत सिंह (37) पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव मंझौली बैंक में अपने काम के लिए आया था। बैंक में काम करवाने के बाद अपनी बाइक एचपी 12 जे 2957 से घर लौट रहा था। इतने में रोपड़ की ओर से एक ट्रक आया और बाइक को रौंदा डाला। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और चालक की तलाश शुरू कर दी। दूसरे मामले में विवेक कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव व डाकघर भलयानी तहसील एवं जिला कुल्लू ने बताया कि वह रात एक बजे अक्षय और रोहित के साथ बाइक एचपी 34 सी 3598 पर बैठकर बद्दी से नालागढ़ आ रहे थे। बाइक को रोहित चला रहा था लेकिन जब वह खेड़ा के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बिजली के खंबे से टकरा गई। इसे हाथ और घुटने तथा अक्षय को सिर में, रोहित को भी चोटें आई हैं। इन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। एसपी बददी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed