{"_id":"5c389da5bdec227330556688","slug":"41547214245-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी बंदूक से निकली गोली से व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंसी बंदूक से निकली गोली से व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ और बिलासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में लाइसेंस धारक बंदूक से निकली गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल किया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना वीरवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
जहां से उक्त व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नालागढ़ और बिलासपुर की सीमा पर घड़ियांच कनाली गांव के वासुदेव पुत्र विद्यासागर की लाइसेंसी बंदूक से अचानक से गोली चल पड़ी। जो उसकी टांग पर लग गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहित उसके परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां पर व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वहीं शुक्रवार सुबह संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
नालागढ़ थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि नालागढ़-बिलासपुर की सीमा पर पडने वाले जंगल में एक व्यक्ति को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने की सूचना उन्हें मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अभी उक्त बंदूक का लाइसेंस पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। घायल व्यक्ति का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।