{"_id":"5b9fb4da867a557fe2536e03","slug":"41537193178-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन निर्माण में लगे मजदूर पर गिरा डंगा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन निर्माण में लगे मजदूर पर गिरा डंगा, मौत
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में फोरलेन निर्माण में लगे एक मजदूर पर मलबा गिरने के कारण उपचार के दौरान आईजीएमसी में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मजदूर फोरलेन कार्य में डंगे को गिराने का कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक मजदूर के ऊपर मलबा गिर गया।
इसके बाद गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने मजदूर को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल में लाया। अस्पताल मेें मजदूर को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दौरान मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। आईजीएमसी में इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मजदूर की पहचान कपिल जिला सिरमौर के कमरूउ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पर वह पिछले कई दिनों से दिहाड़ी कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को जब वह कंडाघाट के समीप पेट्रोल पंप के पास फोरलेन निर्माण के लिए डंगे को गिराने का कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक कपिल के ऊपर मलबा आ गिरा। मलबा गिरने के बाद मजदूर युवक के चेहरे, बाजुओं और टांगों में गहरी चोटें आईं। कपिल को इलाज के लिए आईजीएमसी तक ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने इस मामले में मौके पर जाकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी अमित ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने लापरवाही के साथ धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।