{"_id":"5cd31d31bdec2207657b8cd4","slug":"31557339441-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओच्छघाट और गड़खल में मकानों के पास पहुंची जंगल की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओच्छघाट और गड़खल में मकानों के पास पहुंची जंगल की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। गर्मियां शुरू होते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा होना शुरू हो गया है। जंगलों में आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। बुधवार को शहर में शूलिनी विश्वविद्यालय के पास जंगल में अचानक आग लग गई। इससे जंगल में लगे चीड़ के छोटे-बड़े पौधों को नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार शूलिनी विश्वविद्यालय के पास जंगल में सुबह के समय आग लगने का मामला प्रकाश में आया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। इस घटना में कोई ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार इस घटना में चीड़ के छोटे-बड़े पौधों को करीब दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेज दी गई है। दोपहर के समय में परवाणू के गड़खल में जंगल में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी को मौके पर भेजा गया। हालांकि आग जंगल में आसपास के मकानों तक पहुंचने ही वाली थी कि अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे लाखों रुपये की क्षति होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
उधर सब फायर ऑफिसर राजा राम बागटा ने बताया कि दोनों ही जगह पर लगी आग को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शूलिनी विश्वविद्यालय के पास जंगल में लगी आग से चीड़ के छोटे पौधों को नुकसान होने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं गड़खल जंगल में लगी आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हुआ है।