{"_id":"5ca8a98bbdec2256d212b396","slug":"31554557323-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर काम कर रहे कामगार को कार ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर काम कर रहे कामगार को कार ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर काम कर रहे कामगार को कार ने कुचला
अस्पताल में मौत, सड़क पर कैट आई लगाने का चल रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत कैट आई लगा रहे कामगारों में से एक कामगार को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल लिया। वाहन ने कामगार को रौंद दिया जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। उसे तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान किशोर निवासी गांव अफलपुर पट्टी, तहसील सदर जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में फिरासत अली पुत्र लियाकत अली निवासी गांव सिहीराबाजे डाकघर, तहसील व जिला मुरादाबाद यूपी ने बताया कि बद्दी के साई रोड पर यह चार लोग कैट आई (सड़क पर लगाए जाने वाले रिफलेक्टर) का कार्य कर रहे थे। काम के दौरान लोगों की सुविधा के लिए छोटे बेरिकेड और बोर्ड लगाए हुए थे। दो कामगार कैट आई लगाने का कार्य कर रहे थे जबकि दो लोग लाल झंडा लेकर लोगों को सावधान करने के लिए खड़े थे। यहां एक सफेद रंग की गाड़ी अत्यधिक तेज रफ्तार में आई और किशोर नामक कामगार पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कामगार उसके नीचे दब गया। उसे लोगों की मदद से गाड़ी को हटवाकर निकाला गया और तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया।
उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि इस हादसे में किशोर निवासी गांव अफलपुर पट्टी, तहसील सदर जिला रामपुर यूपी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सुपुर्द कर दी है।