फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मंडी से थे नालागढ़ की वारदात में शामिल सभी आरोपी

मंडी से थे नालागढ़ की वारदात में शामिल सभी आरोपी

Fri, 08 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ में एटीएम लूट का प्रयास और मुठभेड़ मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में शामिल सभी आरोपी मंडी के रहने वाले हैं। बीबीएन के नालागढ़ में दुकानों से चोरी और एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने के प्रयास में शामिल पांच आरोपियों में तीन की शिनाख्त हो गई है। इसमें तीन आरोपियों की पहचान मंडी के बल्ह निवासियों के रूप में हुई है। यही नहीं इस लूटकांड की साजिश भी बल्ह में ही बुनी गई थी।
विज्ञापन

मंडी के बल्ह निवासी सागर पुत्र मित्रदेव निवासी गांव दरबाथू, तहसील बल्ह, जिला मंडी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है। कमलेश उर्फ चिन्नू निवासी बल्ह मंडी घायल हो गया है। यह पीजीआई में दाखिल है। फरार आरोपियों में से गिरफ्तार एक आरोपी भी मंडी के बल्ह का ही रहने वाला है। गिरफ्तार सुनील ने वारदात को लेकर कई खुलासे किए हैं। कमलेश उर्फ चिन्नू पर कई पुलिस थानों में नौ मुकदमे चोरी और लूट के दर्ज हैं। यह इन मामलों में वांछित था। मृतक सागर पर भी सुंदरनगर मंडी में चोरी का मामला दर्ज है। अब सुनील पर कितने मामले दर्ज हैं, इसका पुलिस पता लगा रही है। कई जगहों पर वारदातों को अंजाम देने वाले यह शातिर यदि नालागढ़ में हुई वारदात और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में नहीं पकड़े जाते तो यह कई अन्य वारदातों को अंजाम दे सकते थे। कई जिलों में वांछित चल रहे आरोपियों का पर्दाफाश नालागढ़ में हुआ है। यहां जांच पूरी होने के बाद अन्य जिलों की पुलिस भी इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है।
विज्ञापन


आरोपी ने किया दो नामों का खुलासा : एसपी
एसपी राहुलनाथ ने कहा कि फरार आरोपियों में से बल्ह (मंडी) निवासी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने वारदात को लेकर कई बातें बताई हैं। अन्य दो साथियों के नाम भी बता दिए हैं। पुलिस जल्द फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पीजीआई में दाखिल कमलेश उर्फ चिन्नू को पुलिस अपनी कस्टडी में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed