फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में फंदे पर झूला नौकरी की तलाश में आया युवक

परवाणू में फंदे पर झूला नौकरी की तलाश में आया युवक

Wed, 08 May 2019 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। नौकरी की तलाश में परवाणू पहुंचे एक युवक की लाश फंदे से झूलती मिली। पुलिस ने संदिग्ध हालात में हुई मौत मानकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। शव को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आकाश पुत्र विजय पाल सिंह निवासी गांव वुटिया, डाकघर जैडपुर, तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस को मृतक के दोस्तों ने सूचना दी कि मंगलवार देर रात्रि आकाश ने कमरे में चादर के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे ले लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाया है। आकाश नौकारी की तलाश में परवाणू आया था। वह अपने दो दोस्तों आनंद कुमार और आदित्य के पास रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक दृष्टि में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि कर बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस आकाश के दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed