{"_id":"5cba0be6bdec2213e305661b","slug":"21555696614-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखालग में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों की संपति राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बखालग में आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों की संपति राख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। बखालग पंचायत के गांव दिदु के एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। कमरे में रखे गहने, कपड़े और नकदी समेत लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र पाठक ने बताया कि क्रांति देवी पत्नी स्वर्गीय अनंत राम के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई।
आग का पता सुबह करीब चार बजे के बाद चला। पता लगते ही सभी गांव वाले इकट्ठा हो गए और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात कारणों से रिहायशी मकान के निचले कमरों से आग लगी। गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया।
कमरे में रखे संदूक के अंदर के गहने कपड़े और करीब 20 हजार की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5000 की नकद राशि बतौर फौरी राहत दे दी गई है तथा शेष नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। उधर, क्रांति देवी ने स्थानीय लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है।